वी ने पेश किया अपनी तरह का पहला प्रपोज़िशन, जिसके तहत प्रीपेड ग्राहक वी ऐप पर अपना वी प्रीपेड फैमिली ग्रुप बना सकते हैं, और देश में कहीं से भी डेटा शेयर कर सकते हैं, गारंटीड बचत और खास ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
वी के दृष्टिकोण ‘वी पे सब हैं वीआईपी’ – के अनुसार हर व्यक्ति को सभी महत्वपूर्ण फायदे मिलने ही चाहिए। इसी वादे को आगे बढ़ाते हुए, वी लेकर आए हैं ‘वी प्रीपेड फैमिली प्लान’ भारत का पहला ऐसा प्लान जो पारंपरिक प्लान्स से बिल्कुल अलग है।
इसके द्वारा परिवार के सदस्य एक दूसरे से दूर चाहे देश के किसी भी कोने में हों, वे एक-दूसरे के साथ डेटा शेयर कर सकते हैं। वी द्वारा पेश की गई यह नई सुविधा प्रीपेड इस्तेमाल के पुराने तरीके को पूरी तरह से बदल देगी।
क्योंकि इससे यूजर्स को अपने परिवार के सदस्यों के साथ डेटा शेयर करने की सुविधा मिलती है, खासकर तब जब उनका डेटा खत्म होने वाला हो। आज की डिजिटल-फर्स्ट दुनिया में, अगर डेटा खत्म हो जाए तो आप कई ज़रूरी चीज़ें मिस कर सकते हैं।
डेटा खत्म होने पर हो सकता है कि कोई जरूरी वीडियो कॉल बीच में ही छूट जाए, ऑनलाइन क्लास रुक जाए, मैप का एक्सेस न मिलने के कारण आप बीच रास्ते कहीं फंस जाएं, या जरूरी ऐप्स और सेवाओं का इस्तेमाल न कर पाएं। रोज़मर्रा के जीवन में परिवार के सदस्य कई तरह से एक-दूसरे की मदद करते हैं। तो अब मोबाइल डेटा भी किसी एक व्यक्ति के निजी रिसोर्स के रूप में सीमित नहीं रहा, वी का प्रीपेड फैमिली प्लान इसे बदलने जा रहा है।
वी के सभी एक्टिव प्रीपेड ग्राहक वी ऐप का इस्तेमाल करके चार सदस्यों तक का एक फैमिली ग्रुप बना सकते हैं; जिसमें एक प्राइमरी मेंबर (मुख्य सदस्य) और तीन सेकेंडरी मेंबर (अन्य सदस्य) हो सकते हैं।
हर सदस्य का अपना प्रीपेड प्लान और उसकी वैलिडिटी बनी रहती है, साथ ही उन्हें डेटा शेयर करने और परिवार को आपस में जोड़े रखने की सुविधा भी मिलती है। वी प्रीपेड फैमिली के सदस्य एक बार में 500 एमबी डेटा शेयर कर सकते हैं, ताकि डेटा कम होने पर परिवार का कोई अन्य सदस्य कनेक्टेड बना रह सके।
इसके तहत परिवार के हर सदस्य को वी ऐप के जरिए किए गए हर रिचार्ज पर 10 फीसदी तक का गारंटीड डिस्काउंट भी मिलेगा। इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, वी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहाः “वी में, हमारा मानना है कि सबसे बेहतरीन इनोवेशन अक्सर इंसानी जीवन की सरल सच्चाइयों से जुड़े होते हैं।
प्रीपेड का भविष्य सिर्फ ज़्यादा डेटा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को यह आज़ादी देने में है कि वे उस डेटा का इस्तेमाल कैसे करना चाहते हैं। वी प्रीपेड फैमिली प्लान, मोबाइल प्लान के पारंपरिक तरीकों को चुनौती देता है। यह एक ऐसा साहसिक कदम है जो प्रीपेड प्लान को लोगों के जीवन, काम करने और कनेक्टेड बने रहने के तरीके के अनुसार ज़्यादा उपयोगी बनाता है। यह प्लान ‘सबको साथ लेकर चलने’ सोच को फिर से साबित करता है।
यह सुनिश्चित करता है कि परिवार के सदस्य आपस में जुड़े रहें और ज़रूरत पड़ने पर देश में कहीं से भी एक-दूसरे के साथ डेटा शेयर कर सकें।”
शाहरुख खान के साथ शुरू किया गया एक नया कैंपेन, इस प्लान की खूबियों और ब्रांड के वादे ‘वी पे सब हैं वीआईपी’ को जीवंत करता है। इस वीडियो में, शाहरुख खान दर्शकों को बताते हैं कि कैसे वी का प्रीपेड प्लान, भारत के अलग-अलग शहरों में रह रहे एक ही परिवार के सदस्यों को हमेशा एक-दूसरे से जोड़े रखता है।













