106 जिम, 62 पुस्तकालय और 8 सोलर प्लांट से बदली सरोजनीनगर की तस्वीर

0
54

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक विकास को नई दिशा देते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और हरित ऊर्जा को केंद्र में रखकर एक व्यापक मॉडल विकसित किया है।

उनके प्रयासों से अब तक क्षेत्र में 106 ओपन एयर जिम, 62 आरडब्ल्यूए में सामुदायिक पुस्तकालय, 50 आरडब्ल्यूए के बच्चों को खेल किट तथा आठ कम्युनिटी सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।

डॉ. सिंह का उद्देश्य आरडब्ल्यूए, आवासीय सोसायटियों और बहुमंजिला परिसरों को केवल आवासीय क्षेत्र न बनाकर ज्ञान, स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक सहभागिता और हरित ऊर्जा के आदर्श सामुदायिक केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

इसी सोच के तहत 22 दिसंबर 2022 से शुरू किए गए अभियान के तहत क्षेत्र में 106 ओपन एयर जिम स्थापित किए गए हैं, जिनमें 56 सीएसआर निधि और 50 लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से विकसित हुए हैं। इसके अलावा 94 नए ओपन जिमों को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

सामुदायिक विकास में सरोजनीनगर बना नई मिसाल : डॉ. राजेश्वर सिंह 

शिक्षा के क्षेत्र में 62 आरडब्ल्यूए में 1600 से अधिक पुस्तकों वाले सामुदायिक पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। साथ ही 37 शिक्षण संस्थानों में डिजिटल लैब, 43 विद्यालयों में इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड और 450 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं।

2000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरण भी वितरित किए जा चुके हैं। युवा सशक्तिकरण के लिए 50 आरडब्ल्यूए के बच्चों को खेल किट प्रदान की गई हैं।

वहीं, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों के 17 केंद्रों के माध्यम से 8000 से अधिक नागरिकों को ई-गवर्नेंस सेवाएं और 1250 से अधिक बच्चों को आधुनिक तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण दिया गया है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सरोजनीनगर ने उल्लेखनीय प्रगति की है। क्षेत्र में 60 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है। 1.64 करोड़ रुपये की लागत से आठ आरडब्ल्यूए में कम्युनिटी सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा माती गांव को लखनऊ के पहले सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिम, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और सौर ऊर्जा परियोजनाएं केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर समाज की मजबूत नींव हैं।

उनका लक्ष्य सरोजनीनगर को उत्तर प्रदेश की आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करना है।

ये भी पढ़ें : शिवानी पब्लिक स्कूल व पीबीएसएन कॉलेज अगले दौर में, जाने बाकी रिजल्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here