राजकुमार राव व पत्रलेखा के घर खुशियों की बौछार, नन्हीं परी का आगमन

0
1469
RajKummar Rao (@rajkummar_rao) 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

चर्चित बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों की बारिश हो गई है। कपल ने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया है। राजकुमार राव ने इस बेहद खास खबर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

पोस्ट में उन्होंने एक प्यारा बेबी यूनिकॉर्न का फोटो साझा करके लिखा, “आज हम खुद को चांद से भी ऊपर महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हमारे घर भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद – हमारी बेटी आई है।”

RajKummar Rao (@rajkummar_rao)
🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

पोस्ट कैप्शन में राजकुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बोला, “भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे अनमोल तोहफा दिया है।” राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी की थी।

लंबे 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने शादी की थी। अब चार साल बाद उनकी शादी की सालगिरह पर ये खुशखबरी आई है, जिसने फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है।

बॉलीवुड सितारे भी इस खुशी में शामिल हुए हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “गर्ल क्लब में आपका स्वागत है दोस्तों।” अली फजल ने लिखा, “ओह गॉड, ये सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई।” फैंस भी सोशल मीडिया पर हार्ट इमोजी और प्यार से कपल को बधाई दे रहे हैं।

दरअसल, कपल ने 9 जुलाई को सोशल मीडिया पर पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। तब से फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी नन्हीं परी ने दुनिया में कदम रख दिया है।

ये भी पढ़े : वेलकम टू द जंगल अंतिम शेड्यूल में, दर्शकों के लिए बड़े पर्दे का धमाका तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here