हीरामंडी 2 राइटिंग स्टेज पर, नए व दिलचस्प किरदारों के साथ लौटेगी सीरीज

0
137
साभार : गूगल

2024 में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर सीरीज हीरामंडी की स्ट्रीमिंग हुई थी। दर्शकों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया है।

हीरामंडी के बाद से ही इस सीरीज के पार्ट 2 का इंतजार हो रहा था। अब हीरामंडी 2 को लेकर अपडेट आया है। संजय लीला भंसाली इन दिनों पार्ट 2 पर काम कर रहे हैं। वो अभी सीरीज के किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं।

एक खास बातचीत में हीरामंडी के राइटर्स में से एक विभु पुरी ने बताया, “हम अभी राइटिंग स्टेज में हैं, किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं और उनकी स्टोरीलाइन तैयार कर रहे हैं।”

पहले पार्ट के बारे में बात करते हुए विभु ने कहा कि लोगों को शक था कि हीरामंडी आज की जनरेशन को पसंद आएगी या नहीं, उन्हें समझ आएगी या नहीं, लेकिन उन्होंने हीरामंडी की दुनिया को अपनाया।

संजय लीला भंसाली ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि हीरामंडी 2 में महिलाएं लाहोर से फिल्मी दुनिया में आ जाएंगी। वो विभाजन के बाद लाहोर छोड़ देंगी और उनमें से ज्यादातर महिलाएं मुंबई और कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में सेटल हो जाएंगी।

उन महिलाओं को अभी भी वही काम करना होगा, बस अब नवाबों की जगह वो प्रोड्यूसर्स के लिए नाचेंगी और गाएंगी। संजय लीला भंसाली ने कहा था कि वो इस तरह की स्टोरीलाइमन पर काम कर रहे हैं। हीरामंडी की बात करें तो इस सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए थे। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।

हीरामंडी” का पिछला सीज़न वेश्याओं के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष के साथ समाप्त हुआ था, लेकिन इस नए सीज़न में कहानी एक नए मोड़ पर है।

अब, ये किरदार अपने पुराने ठिकाने से विस्थापित होकर हिंदी और बंगाली फिल्म उद्योगों की ओर बढ़ते हैं। इस बदलाव के साथ, उन्हें नए चुनौतीपूर्ण रास्तों का सामना करना पड़ता है, जहां उनके अस्तित्व और पहचान को फिर से परिभाषित करना होगा। विभु पुरी ने कहा, “हम जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।”

इस सीज़न में, जहां पिछले सीज़न के प्रमुख किरदारों – ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी के पात्रों की मौत के बाद कहानी में गहरी छाया पड़ी, वहीं नए किरदारों का प्रवेश होने वाला है, जो एक नई दिशा में इस कहानी को ले जाएंगे।

‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ के दूसरे सीज़न में ये नए पात्र अपनी जटिलताओं और संघर्षों के साथ दृश्य में आएंगे, जो दर्शकों को और भी अधिक आकर्षित करेंगे।

ये भी पढ़े : हीरामंडी दूसरे सीजन के साथ वापसी को तैयार, नेटफ्लिक्स ने दिखाई हरी झंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here