नई दिल्ली : डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित शॉटगन राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स 1 एवं 2 के अंतर्गत जूनियर पुरुष स्कीट टी2 फाइनल में पंजाब के निशानेबाज़ों ने पोडियम पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाया।
हरविराजसिंह, हरज़ीज़सिंहअटवाल और गुरफतेह सिंह संधू ने क्रमशःपहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सीनियर वर्ग में अनंतजीतसिंहनरूका ने 36 का परफेक्ट स्कोरकर ट्रायल 2 फाइनल जीता, जबकि महिलावर्ग में यशस्वी राठौड़ ने केवल एक निशाना चूकते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
सीनियर स्कीट ट्रायल 2 में अनंतजीत सिंह नरूका और यशस्वी राठौड़ चैंपियन
कड़े मुकाबले वाले सीनियर पुरुष फाइन लमें, क्वालिफिकेशन में 120 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहने वाले अनंतजीत सिंह नरूका ने फाइनल में 36 में से 36 निशाने साधे।
ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने भी 34वें टारगेट तक परफेक्ट स्कोर बनाए रखा, लेकिन आख़िरी से पहले निशाना चूक गए और 35/36 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अभयसिंहसेखों ने 30 हिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले क्वालिफिकेशन में भवतेघसिंहगिल 120 के स्कोर के साथ अनंतजीत के बाद दूसरे स्थान पर रहे। ज्योतिरादित्य ने 119 के साथ तीसरा स्थान पाया। मानसिंह और राष्ट्रीय चैंपियन गुरजोतसिंह ने भी 119 के स्कोर के साथ क्रमशःचौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
मुनेकबट्टुला और अभयसिंह ने 118 के साथ अगली दोपोज़िशनें लीं, जबकि फतेहबीरसिंहशेरगिल ने 117 के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। महिला सीनियर फाइनल में यशस्वीराठौड़ ने केवल एक टारगेट चूकते हुए 35 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
परीनाज़ 33 हिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि ओलंपियन महेश्वरी चौहान ने 29 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन में परीनाज़ ने ट्रायल 1 की तरह ही 121 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
गणेमतसेखों ने 119 के साथ दूसरा स्थान पाया। यशस्वीराठौड़ 117 के साथ तीसरे और दर्शना राठौड़ 116 के साथ चौथे स्थान पर रहीं। इसके बाद राइज़ाढिल्लों और महेश्वरीचौहान ने 115-115 के साथ पांचवां और छठा स्थान पाया।
शिवानी रायकर (113) और अरीबाखान (111) ने शीर्ष आठ को पूरा किया। जूनियर पुरुषफाइनल में ज़ोरावरसिंहबेदी ने फाइनल में 36 में से 35 हिट्स लगाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में भी 117 के स्कोर के साथ शीर्षस्थान पाया था।
युवेकबट्टुला ने 34 हिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया (क्वालिफिकेशनस्कोर 109), जबकि गुरफतेहसिंह संधू ने 28 हिट्स के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने क्वालिफिकेशन में 110 का स्कोर किया था।
क्वालिफिकेशन राउंड में ईशान सिंह लिब्रा 116 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि हरविराजसिंह ने भी 116 अंक बनाए। ट्रायल 1 के विजेता ज़ोरावरसिंहबेदी 115 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हरज़ीज़ सिंह अटवाल और गुरफतेहसिंहसंधू ने 114-114 के साथ अगले दो स्थान हासिल किए।
नवनीतसिंहभदौरिया (113), युवेकबट्टुला (108) और सोंगोगिनलेंथांग (108) ने शीर्ष आठ को पूरा किया। जूनियर महिला फाइनल में रिशमकौरगुरोन ने ट्रायल 1 की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 31 के अंतिम स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
वेंकटलक्ष्मीलक्कू 28 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि ट्रायल 1 की विजेता संयोगिताशेखावत ने 21 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान पाया। क्वालिफिकेशन में रिशमकौरगुरोन 114 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं, इसके बाद परमीतकौर ने 109 अंक बनाए।
वेंकटलक्ष्मीलक्कू और संयोगिताशेखावत ने 107-107 के साथ क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान पाया। अग्रिमाकंवर 106 के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। काजलसिंहबघेल (105), स्राजलसिंह (104) और मोहिकासिसोदिया (102) ने शीर्ष आठ को पूरा किया।
ये भी पढ़ें : स्कीट ट्रायल 1 फाइनल में परमपाल सिंह गुरोन और गणेमत सेखों ने मारी बाजी









