19 मार्च नहीं, अब 4 जून को आएगी टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स

0
39
साभार : गूगल

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज की नई तारीख का ऐलान कर दिया है।

पहले यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने वाली थी, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता को देखते हुए इसे अब 4 जून के लिए टाल दिया गया है। यह निर्णय प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह के बाद लिया गया।

निर्माताओं ने कहा कि खाड़ी देशों में सिनेमा संचालन पर असर को ध्यान में रखते हुए और हालात पर लगातार नजर रखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था। 8 मार्च को बेंगलुरु में देशभर की मीडिया के सामने फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च पहले ही तय किया गया था और 19 मार्च की रिलीज के मद्देनजर पूरा प्रमोशनल शेड्यूल फाइनल किया जा चुका था।

@KvnProductions

फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ भी 2 मार्च को रिलीज होने वाला था, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो को फिलहाल रोकने और प्रमोशन को कुछ समय के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।

निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में कहा: “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को हम ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार कर रहे हैं। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है।

कई वर्षों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को इसे आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे। लेकिन मिडिल ईस्ट में मौजूदा अनिश्चितता हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रही थी, जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे।

पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है। आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं।” अब टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी यश ने खुद लिखी है और निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है।

फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन भी तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है। सिनेमा प्रेमियों से अनुरोध है कि वे 4 जून को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में इस फिल्म का आनंद लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here