कानपुर। भारत की सबसे तेजी से बढ़ती सौर निर्माण और अक्षय ऊर्जा समाधान मुहैया करने वाली कंपनियों में से एक, लूम सोलर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित सोलर एशिया एक्सपो 2026 के तीसरे संस्करण में भाग ले रही है।
कंपनी स्टॉल ए18-19 में अपने नवीनतम सौर और भंडारण इनोवेशन का प्रदर्शन कर रही है, जिसमें आवासीय, कमर्शियल, संस्थागत और स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन की गई इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीज़ को प्रदर्शित किया गया है।
यहां लूम के तीन श्रेणियों में संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो शामिल है। इनमें 750 वाट तक रेटेड और एएलएमएम एवं बीआईएस-प्रमाणित उच्च-क्षमता वाली सोलर पीवी मॉड्यूल रेंज में प्रमुख उत्पाद जैसे एलवीएस 650 वाट और एचजेटी 730 वाट शामिल हैं। यह बेहतर उत्पादकता , स्थायित्व और लांग टर्म बैंकेबिलिटी के लिए इंजीनियर किए गए हैं।
3 किलो वाट से 50 किलोवाट तक की मेड-इन-इंडिया ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड पीवी इन्वर्टर रेंज, आवासीय, एमएसएमई और बड़े सी एंड आई प्रतिष्ठानों को सर्व करती है। यह सौर-से-भंडारण इंटीग्रेशन और इंटेलीजेंट लोड प्रबंधन को सक्षम बनाती है।
इस इकोसिस्टम को 1 केडब्लूएच आवासीय इकाइयों से लेकर 5 एमडब्लूएच उपयोगिता-स्तरीय परिनियोजन तक का एक व्यापक लिथियम-आधारित बीईएसएस पोर्टफोलियो पूरा करता है।
यह सप्लाई को स्थिर करने, पीक-लोड निर्भरता को कम करने और वास्तविक एनर्जी इंडिपेंडेंस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
सामूहिक रूप से ये साधारण सौर उत्पादन से इंटेलीजेंट, स्टोरेज आधारित ऊर्जा प्रणालियों की ओर ले कर जाती है। यह परफॉर्मेंस की निरंतरता, ग्रिड का लचीलापन और लांग टर्म एनर्जी इंडिपेंडेंस सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।
लूम सोलर के सह-संस्थापक और निदेशक, अमोद आनंद का कहना है, “भारत का अक्षय ऊर्जा परिवर्तन सौर उत्पादन से आगे बढ़कर इंटीग्रेटेड एनर्जी इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहा है।
यहां भंडारण, इंटेलीजेंट बिजली प्रबंधन और उच्च दक्षता वाले मॉड्यूल विश्वसनीय बिजली देने के लिए मिलकर काम करते हैं। सोलर एशिया एक्सपो जैसे प्लेटफॉर्म यह प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं कि ये प्रौद्योगिकियां घरों, व्यवसायों और संस्थानों के लिए स्केलेबल समाधान देने के लिए कैसे एक हो रही हैं।
लूम में हम इंटीग्रेटेड सौर और बैटरी भंडारण समाधान विकसित करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम क्लीन एनर्जी को दैनिक उपयोग के लिए अधिक विश्वसनीय, सुलभ और व्यावहारिक बनाते हैं।“
अक्षय ऊर्जा की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, लूम उत्तर प्रदेश में एक नई 1.2 गीगावॉट निर्माण सुविधा भी स्थापित कर रहा है। इससे घरेलू निर्माण क्षमता और मजबूत होगी और भारत की क्लीन एनर्जी सप्लाई चेन को बल मिलेगा।
डिस्प्ले किया गया हर उत्पाद सीधे तौर पर आत्मनिर्भर अक्षय ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।
जैसे-जैसे देश भर में रूफटॉप सोलर को अपनाने में तेजी आ रही है और वितरित ऊर्जा संसाधनों का विस्तार हो रहा है, लूम सोलर के इंटीग्रेटेड सोलर-प्लस-स्टोरेज सॉल्यूशंस देश भर में लगातार, विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित करने में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें : TVS का नया दांव: ऑर्बिटर V1 के साथ बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च













