दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में आज अंडर-13 गर्ल्स वर्ग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन तीन चक्रों के मुकाबले खेले गए।
तीन चक्रों की समाप्ति के बाद गौतम बुद्ध नगर की माही सिंह, आगरा की आदृता मिश्रा एवं तुशिता गुप्ता 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 2.5-2.5 अंकों के साथ गौतम बुद्ध नगर की दमयंती सक्सेना, गाजियाबाद की खुशी का मित्तल एवं कानपुर की नव्या राठौर दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

2-2 अंकों के साथ अनुप्रिया यादव, काव्य मित्तल, अक्षिता बंसल एवं रिद्धि शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं दूसरी ओर, अंडर-11 ओपन वर्ग का भी आगाज़ हुआ, जिसमें आज दो चक्रों के मुकाबले खेले गए। दो चक्रों की समाप्ति के बादशिवाय सिंह, अंश काबरा, विवान वरुण, परिक्षित यादव, आरव सिंह, दीपांजलि श्रीवास्तव, ऋषित गोयल, सात्विक शर्मा, आदित्य, अयांश सिंह, आर्यंश सिंह, मोहम्मद इस्माइल, अव्युक्त जैन, स्वर श्रीवास्तवएवंअद्विक महेश्वरी 2-2 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।













