भारतीय शॉटगन टीम का अगला मिशन अल्माटी, 42 देशों के बीच होगी टक्कर

0
36

नई दिल्ली : 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम साल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल संघ (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन स्टेज में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित होगा। टीम का आगमन शनिवार (02 मई, 2026) से शुरू होगा।

इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 42 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 284 एथलीट पांच ओलंपिक इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम के आठ सदस्य रैंकिंग पॉइंट्स ओनली (आरपीओ) निशानेबाज़ के रूप में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार, 04 मई, 2026, से पुरुष और महिला स्कीट क्वालिफिकेशन के साथ होगी, जबकि फाइनल अगले दिन खेले जाएंगे।

12 सदस्यीय टीम साल के दूसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप स्टेज के लिए तैयार

ट्रैप के दोनों फाइनल 9 मई को निर्धारित हैं, जबकि पांचवां और अंतिम फाइनल, ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट, शनिवार (10 मई, 2026) को खेला जाएगा। भारतीय शॉटगन टीम ने अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत मार्च में मोरक्को के टांजीयर में आयोजित पहले वर्ल्ड कप स्टेज से की थी।

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन भारतीय ओलंपियन, वरिष्ठ निशानेबाज मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरुका (पुरुष स्कीट) और राइजा ढिल्लों (महिला स्कीट) एक्शन में नजर आएंगे। ये तीनों इस साल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इटली की मजबूत टीम के अलावा भारतीय निशानेबाजों को फिनलैंड, डेनमार्क, चेक गणराज्य, साइप्रस, ग्रीस, पेरू और कतर जैसे मजबूत शॉटगन देशों के शीर्ष खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी।

मेजबान कजाकिस्तान के पास भी एक मजबूत टीम है, जबकि चीन और रूस (इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स – एआईएन के रूप में) की मौजूदगी इस प्रतिस्पर्धा को और कड़ा बनाएगी। ऐसे में भारतीय निशानेबाजों को पोडियम तक पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

ये भी पढ़ें : शांभवी-दिव्यांशु की जोड़ी ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

ये भी पढ़ें : एनआरएआई नेशनल जजेस कोर्स का आगाज़, देशभर के अधिकारी ले रहे हिस्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here