भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा को यूपीओए ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

0
35
साभार : गूगल

लखनऊ। भारतीय निशानेबाजी के इतिहास के सबसे सफल और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक जसपाल राणा के आकस्मिक निधन के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) ने शोक संवेदना व्यक्त की।

रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित राणा भारतीय निशानेबाजी टीम के पिस्टल वर्ग के हाई-परफॉर्मेंस कोच भी थे तथा ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर सहित कई शीर्ष निशानेबाजों के मार्गदर्शक रहे।

उनका निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने प्रेषित शोक संदेश में जसपाल राणा के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा में  उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, विधिक समिति के चेयरमैन राकेश शुक्ला एवं पूर्व सचिव हरीश शर्मा, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़,

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह (अध्यक्ष, यूपी हॉकी), उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार, कोषाध्यक्ष डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी,

उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एके त्रिपाठी,  कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व सचिव जसपाल सिंह, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा.सुधर्मा सिंह व अन्य पदाधिकारियों  ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कीं।

ये भी पढ़ें : पूर्व आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here