लखनऊ पूर्वी में योग दिवस पर वेलनेस कैंप, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

0
118

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा नगर स्थित हरी ओम पार्क (A-100, निकट भूतनाथ मार्केट) में Soham Yog – The Soul of Wellness एवं Yoga With Sudheer द्वारा Park View Resident’s Welfare Association एवं Daasha Foundation के सहयोग से मेगा हेल्थ एवं वेलनेस कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. समीर कुमार सिंह एवं डॉ. सुधीर पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ पूर्वी के विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा का दिया संदेश

कैंप में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ होम्योपैथी परामर्श, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, एक्यूप्रेशर परामर्श, स्वास्थ्य एवं पोषण मार्गदर्शन, वेलनेस कोचिंग, स्वास्थ्य बीमा एवं वित्तीय स्वास्थ्य परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने BMI जांच, स्किन एनालिसिस एवं डाइट काउंसलिंग का भी लाभ उठाया।

Health City Blood Bank के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का आधार है।

उन्होंने नागरिकों से नियमित योगाभ्यास अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ये भी पढ़ें : इंदिरा नगर और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में विकास कार्यों का शिलान्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here