एसकेडी का RE-NEET 2026 विश्लेषण जारी, बायो रही सबसे आसान

0
38

लखनऊ। एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट ने RE-NEET 2026 परीक्षा का विषयवार विश्लेषण जारी किया है। विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए एसकेडी ग्रुप के निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि इस वर्ष की परीक्षा समग्र रूप से मध्यम से कठिन स्तर की रही,

जिसमें विद्यार्थियों से विषयों की गहरी समझ के साथ-साथ बेहतर समय प्रबंधन की भी अपेक्षा की गई। उन्होंने बताया कि भौतिकी का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा और लगभग 28 प्रश्न विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हुए।

वहीं रसायन विज्ञान के ऑर्गेनिक और फिजिकल भाग में कई प्रश्न गणनात्मक प्रकृति के थे, जिनके लिए स्पष्ट अवधारणात्मक समझ और अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता पड़ी।

मनीष सिंह ने कहा कि बॉटनी एवं जूलॉजी के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जिससे विद्यार्थियों को इन विषयों में बेहतर अंक अर्जित करने का अवसर मिला।

उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 60 हजार सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 15 प्रतिशत सीटों पर केंद्रीय काउंसलिंग तथा 85 प्रतिशत सीटों पर राज्य काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

परीक्षा के कठिनाई स्तर और उपलब्ध सरकारी मेडिकल सीटों के आधार पर उन्होंने अनुमान व्यक्त किया कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हेतु लगभग 505 अंक एक महत्वपूर्ण मानक के रूप में उभर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का विषयवार विश्लेषण विद्यार्थियों को परीक्षा के स्तर, संभावित अंक प्रवृत्ति और काउंसलिंग प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है, जिससे वे आगे की तैयारी और अपने करियर से जुड़े निर्णय अधिक आत्मविश्वास के साथ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एसकेडी एकेडमी ने योग दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

ये भी पढ़ें: मेहनती छात्रों के लिए अगली नीट परीक्षा बनेगी बेहतर अवसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here