लखनऊ छावनी में लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह की सेवानिवृत्ति पर श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर समारोह आयोजित किया गया

0
22

लखनऊ : आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट और अभिलेख प्रमुख एवं एएमसी के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने 24 जून 2026 को लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने आर्मी मेडिकल कोर में अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था।

अपने 38 वर्षों से अधिक की शानदार सैन्य सेवा पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह आगामी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 24 जून 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (OTC) परेड ग्राउंड में जनरल ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जनरल ऑफिसर ने सम्मान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित चोपड़ा और द्वितीय परेड कमांडर कैप्टन अभिनीत सिंह सेंगर के नेतृत्व वाले टुकड़ी का निरीक्षण किया।

इन दोनों समारोहों में एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के अधिकारी, जूनियर कमीशन्ड अधिकारी, अन्य रैंक एवं रिक्रूट शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here