लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट, अभिलेख प्रमुख तथा एएमसी के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने बुधवार को लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन वीर सैनिकों को नमन किया,
जिन्होंने आर्मी मेडिकल कोर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। 38 वर्षों से अधिक की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह आगामी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 24 जून 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) परेड ग्राउंड में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने परेड कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित चोपड़ा तथा द्वितीय परेड कमांडर कैप्टन अभिनीत सिंह सेंगर के नेतृत्व में सुसज्जित टुकड़ी का निरीक्षण किया।
युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर समारोह में एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ), अन्य रैंक के सैनिक तथा रिक्रूट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : रिवर योग 2026 का समापन, गोमती किनारे योग और पर्यावरण का संदेश
ये भी पढ़ें : 125 एनसीओ ने पूरी की ट्रेनिंग, एएमसी सेंटर में हुई समापन परेड












