शिया पीजी कॉलेज में स्नातक-परास्नातक प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई

0
26

शिया पी0 जी0 काॅलेज, लखनऊ में सत्र 2026-27 में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रवेश निदेशक, प्रो0 मिर्ज़ा मोहम्मद अबु तैयब ने बताया कि अभ्यर्थी स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर बी0काॅम0 रेगुलर, बी0एससी0 बायो, एलएल0बी0 (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम)

बी0ए0 (एलएल0बी0) पंच-वर्षीय पाठ्यक्रम, एलएल0एम0, एम0एससी0 (जन्तु विज्ञान), एम0काॅम0 (कामर्स), एम0काॅम0 (व्यवहारिक अर्थशास्त्र) तथा बी0बी0ए0 पाठ्यक्रमों में आनलाइन व आफलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि-10.07.2026 निर्धारित की गई है, और अन्तिम तिथि समाप्ति के बाद उक्त पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी की जायेगी, तत्पश्चात ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश-शुल्क जमा कर सकेंगे।

आनलाइन फाॅर्म महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiacollege.ac.in अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org के माध्यम से भरे जा सकते हैं, जबकि आफलाइन फार्म अभ्यर्थी प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर से प्रातः 10ः30 से सायं 4ः30 बजे के मध्य प्राप्त कर सकते हैं।

इस सम्बन्ध में, अग्रेतर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि निम्नलिखित पाठ्यक्रमों जिनमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिये जा रहे हैं, उनकी भी फीस जमा करने की अन्तिम तिथि-10.07.2026 है, जिनका विवरण इस प्रकार हैः-

बी0ए0, बी0काॅम0 (सेल्फ-फाइनेन्स), बी0काम0 आनर्स, बी0ए0 (जे0एम0सी0), एम0ए0 (समाजशास्त्र), एम0ए0 (उर्दू), एम0ए0 (जे0एम0सी0), एम0ए0 (इतिहास), एम0ए0 (शिक्षाशास्त्र), एम0ए0 (राजनीतिशास्त्र) तथा एम0एससी0 (भौतिक विज्ञान),

इन पाठ्यक्रमों में जब तक सीटें रिक्त रहेंगी, तब तक प्रवेश लिये जाते रहेंगे। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी के लिये ई-मेल आई0डी0 admissions@shiapgcollege.ac.in व हेल्पलाइन नम्बर-8090033896, 7800220192 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here