सीमैप की वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह को मिला एक और राष्ट्रीय सम्मान

0
35

लखनऊ: सीएसआईआर–केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप), लखनऊ के फसल उत्पादन एवं सुरक्षा प्रभाग में कार्यरत वैज्ञानिक-D डॉ. आकांक्षा सिंह का चयन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (NASI) के प्रतिष्ठित नासी यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026 के लिए किया गया है।

डॉ. सिंह इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) यंग साइंटिस्ट, इंसा यंग एसोसिएट तथा भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी (INYAS) की सक्रिय सदस्य के रूप में भी सम्मानित हो चुकी हैं।

उपलब्धियों की हैट्रिक, नासी यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2026 के लिए चयनित

डॉ. आकांक्षा सिंह को यह प्रतिष्ठित नासी यंग साइंटिस्ट अवार्ड–2026 राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत के 96वें वार्षिक अधिवेशन एवं संगोष्ठी के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में 4–5 दिसंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में प्रदान किया जाएगा।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डॉ. आकांक्षा सिंह को बधाई देते हुए सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने संस्थान एवं वैज्ञानिक समुदाय की ओर से हर्ष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. आकांक्षा सिंह ने 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रतिष्ठित उपलब्धियाँ अर्जित कर उल्लेखनीय ‘हैट्रिक’ बनाई है। भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी (INYAS) की सदस्यता, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी(INSA) यंग एसोसिएट के रूप में चयन और अब राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत(NASI) यंग साइंटिस्ट अवार्ड।

ये भी पढ़ें : औषधीय एवं सगंध फसलों की वैज्ञानिक खेती सीखेंगे 15 राज्यों के किसान

ये सम्मान उनकी वैज्ञानिक उत्कृष्टता, समर्पण और प्रभावशाली शोध कार्य का प्रमाण हैं। हम उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलताओं की कामना करते हैं।”

राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इन प्रतिष्ठित सम्मानों की श्रृंखला डॉ. आकांक्षा सिंह की देश के अग्रणी युवा वैज्ञानिकों में बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करती है। साथ ही, यह सीएसआईआर-सीमैप की वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार तथा राष्ट्रहित में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ रूप से प्रतिबिंबित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here