करंट लगने से गाय की मौत, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

0
32

लखनऊ। शारदा नगर योजना के रुचि खंड-2 स्थित डॉक्टर यू.के. सिंह के मकान संख्या 1/550 के निकट पार्क के कोने में मंगलवार को करंट लगने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

निवासियों के अनुसार, उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर से लेकर इस वर्ष अप्रैल के बीच तीन बार बिजली विभाग से इस संबंध में शिकायत की थी और हर बार शिकायत दर्ज होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि समय रहते विभाग ने आवश्यक कदम उठाए होते तो एक और बेजुबान जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पूरे क्षेत्र में विद्युत लाइनों और उपकरणों की तत्काल जांच कराकर करंट की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां बच्चों और बुजुर्गों का भी नियमित आवागमन रहता है। ऐसे में यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here