लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए 7-A साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में LCA चौक ने LCA क्लब को 19 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LCA चौक की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से कप्तान अजीत कुमार ने 23 रन और शाश्वत सिंह ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी LCA क्लब की टीम 54 रन पर सिमट गई। टीम के कप्तान मोहम्मद हैदर ने 28 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
गेंदबाजी में भी कप्तान अजीत कुमार ने कमाल दिखाया और 2 विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।













