कोलकाता : Coal India Limited और भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक नियामक संस्था DP World Professional Golf Tour of India (DP World PGTI) संयुक्त रूप से 11 से 14 अगस्त, 2026 तक कोलकाता के Tollygunge Club में Coal India Open के दूसरे संस्करण का आयोजन करेंगे।
टूर्नामेंट 11 अगस्त से कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में शुरू होगा
टूर्नामेंट में कुल ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि रखी गई है। Coal India Limited (CIL) इस प्रतियोगिता का टाइटल स्पॉन्सर है। CIL भारत की सरकारी स्वामित्व वाली कोयला खनन कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है।
टूर्नामेंट में ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि
टूर्नामेंट को DP World PGTI के अम्ब्रेला पार्टनर DP World के साथ-साथ टूर पार्टनर्स Axis Bank, Amul, Amrutanjan Enerlyte, Air India Maharaja Club और Kalyani का भी समर्थन प्राप्त है। टूर्नामेंट में कुल 132 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 131 पेशेवर और एक एमेच्योर खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रमुख खिलाड़ियों में DP World PGTI Order of Merit leader सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, खालिन जोशी, शौर्य भट्टाचार्य और गत चैंपियन अंगद चीमा शामिल
प्रतियोगिता में कई प्रमुख भारतीय पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें DP World PGTI Order of Merit leader सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, खालिन जोशी, शौर्य भट्टाचार्य और गत चैंपियन अंगद चीमा प्रमुख हैं।
विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के N Thangaraja और Mithun Perera, थाईलैंड के Tanapat Pichaikool, बांग्लादेश के Jamal Hossain और Badal Hossain, नेपाल के Sukra Bahadur Rai और Subash Tamang, चेक गणराज्य के Stepan Danek, अमेरिका के Dominic Piccirillo और Koichiro Sato, जापान के Koichiro Ishika और Taiga Tanaka तथा युगांडा के Joshua Seale प्रमुख नाम हैं।
मेजबान शहर कोलकाता के भी कई प्रमुख खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इनमें शंकर दास (पूर्व DP World PGTI Order of Merit champion), राहिल गंगजी, विराज मदप्पा, मोहम्मद संजू, दिव्यांशु बजाज, 2026 DP World PGTI NexGen Order of Merit Champion सुनीत चौरसिया, फिरोज अली मोल्ला, इंद्रजीत भालोटिया और करण वर्मा शामिल हैं।
Coal India Limited के चेयरमैन बी. साईराम ने कहा, “Coal India Open के दूसरे संस्करण से जुड़कर हमें बेहद खुशी है। पहले संस्करण की सफलता ने इस प्रतियोगिता के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया और इस बार इसका आयोजन कोलकाता के प्रतिष्ठित Tollygunge Club में हो रहा है, जो हमारे लिए प्रसन्नता की बात है।
Coal India का मानना है कि खेल लोगों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने, प्रतिभाओं को निखारने और समुदायों को एक साथ लाने की शक्ति रखता है। DP World PGTI के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से हमें भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास में योगदान देने और देश की बेहतरीन गोल्फ प्रतिभाओं को अपना कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने पर गर्व है।
हम Coal India Open के एक और रोमांचक संस्करण की प्रतीक्षा कर रहे हैं और देश में खेल उत्कृष्टता तथा गोल्फ के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करना चाहते हैं।”
DP World PGTI के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा, “Coal India Open के दूसरे संस्करण का आयोजन भारतीय पेशेवर गोल्फ के प्रति Coal India की मजबूत प्रतिबद्धता और इस खेल के निरंतर विकास में उसके विश्वास को दर्शाता है।
प्रतिष्ठित Tollygunge Club में हमारे पेशेवर खिलाड़ियों को एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करने और मौजूदा DP World PGTI सीजन की प्रतिष्ठा को और बढ़ाने के लिए हम Coal India का धन्यवाद करते हैं।
हमें विश्वास है कि इस वर्ष का संस्करण पहले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाएगा और खेलप्रेमी शहर कोलकाता में भारतीय पेशेवर गोल्फ की उत्कृष्टता को सामने लाएगा।” Coal India Open का पहला संस्करण पिछले वर्ष अहमदाबाद में आयोजित किया गया था।













