आईसी क्रिकेट कोच शानू काजमी ने किया इंडिपेंडेंस कप का शुभारंभ

0
22

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ क्रिकेट अकादमी के सहयोग से एलसीए न्यू सेंटर क्रिकेट ग्राउंड, रुदियाघाट पर इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन आईसी क्रिकेट कोच शानू काजमी ने किया। उन्होंने दोनों टीमों मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब और टीएस स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया। शानू काजमी ने कहा कि आजादी के जश्न के रूप में आयोजित यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऑफ सीजन में इस स्तर का आयोजन युवाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

पहले मैच में टीएस स्पोर्ट्स की बड़ी जीत

उद्घाटन मैच में टीएस स्पोर्ट्स ने मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब को 212 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएस स्पोर्ट्स ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 295 रन बनाए। निखिल एस 81, आदित्य एन. सिंह 69 और भाशांक दीक्षित 60 रन बनाकर प्रमुख रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैनचेस्टर की टीम 14.3 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। टीएस स्पोर्ट्स के अरव ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

अंपायर: गुरुप्रसाद यादव, नजान राजा
स्कोरर: गुरप्रीत सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here