राधाष्टमी के दिन दीपिका-रणवीर के घर आई खुशखबरी, दूसरी बेटी का स्वागत

0
28
साभार : गूगल

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। इस खुशखबरी के सामने आते ही उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

वहीं, फिल्म जगत से जुड़े लोगों की ओर से भी दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। दीपिका और रणवीर ने राधाष्टमी के दिन शनिवार (19 सितंबर) को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। इससे पहले दोनों एक बेटी ‘दुआ’ के माता-पिता बने थे।

अब उनके परिवार में एक और नन्ही परी के आने से खुशियों का माहौल है। दोनों ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की। स्टार जोड़ी की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और फिल्मी सितारों की ओर से लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) Ranveer Singh (@ranveersingh)

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आप सभी पर हमेशा आशीर्वाद बना रहे। दीपिका और रणवीर के फैंस इस नए सदस्य के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : स्टार कपल दीपिका-रणवीर ने दी खुशखबरी, परिवार में आने वाला है नया सदस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here