लखनऊ। आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स अपने बल्लेबाजों की मेहनत से जीतना चाहती थीं। पर, बारिश ने खलल डाल दी। इलमे लखनऊ चैलेंजर्स ने फोर स्क्वायर वारियर्स को डकवर्थ लुइस पद्धित से 6 रनों से पराजित किया।
लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग, जीतना बल्ले से चाहती थीं पर डकवर्थ लुइस आड़े आ गए
चैलेंजर्स की बल्लेबाज जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रही थीं उससे उनका जीतना तय था। उम्दा बल्लेबाजी करने वाली चैलेंजर्स की सम्पदा दीक्षित को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। लखनऊ विमेन्स प्रीमियर लीग के दूसरे दिन बुधवार को सेज ग्राउण्ड पर फोर स्क्वायर वारियर्स और आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ।
लखनऊ चैलेंजर्स ने टास जीता और विकेट की नजाकत देखते हुए फोर स्क्वायर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। चैलेंजर्स की सधी गेंदबाजी के आगे फोर स्वायर की बल्लेबाज खुलकर नहीं सकीं। वह 20 ओवरो में नौ ओवरों में 91 रन ही बना पाईं। सलामी बल्लेबाज वर्णिका चौधरी ने 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। वहीं संध्या यादव ने 11 रनों का योगदान दिया।
गजाला परवीन (8), तान्या सिंह (5), शिल्पी यादव (6) जल्दी आउट हो गईं। अतिरिक्त 22 रन बनाए। आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स की प्रियांशी यादव ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए पांच रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं शुभि, भारती सिंह, चांदनी और भूमिका ने एक-एक विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी लखनऊ चैलेंजर्स टीम ने 11 ओवरों में तीन विकेट पर 52 रन बनाकर जीत की तरफ बढ़ रही थी। इसी समय बारिश होने लगी। अंपायरों ने मैच के परिणाम के लिए डकवर्थ लुइस का सहारा लिया। इसमें लखनऊ चैलेंजर्स छह रनों से जीत गई। चैलेंजर्स के लिए विदुषी ने 22 और सम्पदा दीक्षित ने नाबाद 25 रन 23 गेंदों पर बनाए।
संक्षिप्त स्कोर-
फोर स्क्वायर वारियर्स- 20 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन ( वर्णिका चौधरी 29, संध्या यादव 11, अपेक्षा 8, अतिरिक्त 22 रन। प्रियांशी यादव 3/5, शुभि, भारती, चांदनी और भूमिका एक-एक विकेट)
आरईपेल चैलेंजर्स- 11 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन ( विदुषी श्रीवास्तव 22, सम्पदा दीक्षित नाबाद 25 रन। छाया यादव 2 विकेट)।
प्लेयर आफ द मैच- सम्पदा दीक्षित (लखनऊ चैलेंजर्स)
श्रेष्ठ बल्लेबाज- वर्णिका चौधरी ( फोर स्क्वायर)
श्रेष्ठ गेंदबाज- प्रियांशी यादव (लखनऊ चैलेंजर्स)
दूसरा मैच
रहीमाबाद और नावाबी क्वीन ने अंक बाटे
लखनऊ। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग बुधवार को रहीमाबाद रॉयल्स और लखनऊ नवाबी क्वीन के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। दोनों ही टीमों ने आपस में एक-एक अंक बांटे।
बुधवार को पहले ही मैच के बाद में बारिश शुरू हो गई थी। जिससे आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और सेज फाल्कन के बीच हुए मैच का फैसला डकवर्थ लुईस पद्धति से हुआ था। इसके बाद भी बारिश यहीं रुकी। अंपायर ने बारिश के कारण मैच ना हो आने की स्थिति में दोनों हो टीमों को एक-एक अंक दिए











