‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली। अब मेकर्स ने फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें से एक पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं।
वहीं अन्य पोस्टर में यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं और बेहद दमदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भूमिका में वनवास के दौर में नजर आ रहे हैं।
तीनों ने पारंपरिक केसरिया रंग के कपड़े पहने रखे हैं। श्रीराम के अवतार में रणबीर जहां धनुष लिए शांत नजर आ रहे हैं तो वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी भी बेहद शालीन लग रही हैं। लक्ष्मण के लुक में रवि दुबे भी काफी पावरफुल लग रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा साथ, धर्म के पथ पर।’
@malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @raviedubey @HansZimmer @arrahman @iamsunnydeol @arungovil12 @DrKumarVishwas @indirakrishna1 @LaraDutta @Rakulpreet @kapoorkkunal @vivekoberoi @Ajinkyad @AnupamPKher @MsKajalAggarwal @adinathkothare…
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) September 26, 2026
मेकर्स ने एक अन्य पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें यश रावण के लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में वह दमदार और भव्य लुक में दिखाई दे रहे हैं। शानदार कपड़ों और आभूषण में सजे-धजे यश यश रावण की भूमिका में तीखे तेवर दिखाते हुए दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। उनका ये लुक दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देती है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘तीनों लोकों का स्वामी, रावण।’
फैंस अब इन पोस्टर पर कमेंट देते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ऐसा लग रहा है जैसे रावण की भूमिका के लिए यश ही बने हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘यश का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।’
@malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @raviedubey @HansZimmer @arrahman @iamsunnydeol @arungovil12 @DrKumarVishwas @indirakrishna1@LaraDutta @Rakulpreet @kapoorkkunal @vivekoberoi@Ajinkyad @AnupamPKher @MsKajalAggarwal @adinathkothare…
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) September 26, 2026
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महाकाव्य को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी जमकर चर्चा हो रही है। रामायण के मेकर्स ने मुंबई में इवेंट आयोजित किया, जिसमें दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए। इवेंट में मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे सहित फिल्म की पूरी टीम के साथ पोज दिए।
‘रामायण: पार्ट 1’ की बात करें तो ये विदेशों में 6 नवंबर को और भारत में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी।
ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक













