जिसने एक पीढ़ी को ‘राम’ दिखाए, अब वही अरुण गोविल बनेंगे ‘दशरथ’

0
50
The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण का किरदार निभाया था। उनके अभिनय ने दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ दी थी। मगर अब वह जल्द फिल्म ‘रामयण’ में दिखाई देने वाले हैं।

मेकर्स ने पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। मगर नितेश तिवारी की रामायण में वह राजा दशरथ के किरदार में होंगे।

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में वह अयोध्या के राजा की वेश भूषा में सिंहासन पर बैठे हुए हैं। अभिनेता को दोबारा रामायण के जुड़े पात्र को निभाते हुए देखना अपने आप में एक भावुक पल होगा।

The World Of Ramayana (@worldoframayana) Ravie Dubey (@ravidubey2312) Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

मेकर्स ने इस फोटो के साथ एक खास कैप्शन लिखा, ‘उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब, वे अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में आ रहे हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में।’

इस कैप्शन से निर्माताओं ने फैंस से कहा है कि रामानंद सागर ने अरुण गोविल को राम के रूप में कास्ट कर एक पीढ़ी पर छाब छोड़ी थी। मगर फिल्म में अरुण गोविल के राजा दशरथ के किरदार में कास्ट कर उन्होंने दो पीढ़ियों को महाकाव्य रामायण से जोड़ा है। दिवाली पर रिलीज होने वाली रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

ये भी पढ़े : नए पोस्टर्स में ‘रामायण’ का भव्य संसार, यश के रावण अवतार ने लूटी महफिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here