नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक चला सीपीआर फिर भी नहीं बची जान

0
38
साभार : गूगल

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता को गोवा स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया।

दिग्गज अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

मणिपाल हॉस्पिटल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, “लगातार 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज हुआ और पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

अभिनेता का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे। उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे, जिनका निधन तब हुआ था, जब अभिनेता 28 साल के थे।

अभिनेता की मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं, जो 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निधन तक दिग्गज एक्टर के साथ रहीं। पत्नी नीलकांति पाटेकर एक पूर्व बैंक अधिकारी, अभिनेत्री और थिएटर प्रोफेशनल हैं। दोनों ने 1978 में शादी की थी और बाद में अलग हो गए, हालांकि आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ।

उनका एक बेटा मल्हार पाटेकर है, जो एक फिल्ममेकर हैं और नाना साहेब प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। जबकि, दूसरे बेटे दुर्वासा पाटेकर की दो साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर वेस्ट स्थित समर्थ विद्यालय में तीन साल तक की और बाद में मुंबई के सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया।

फुल टाइम एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और जीवन-यापन के लिए फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया, साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

ये भी पढ़े : A से U/A 16+ तक का सफर, टीवी पर ऐसे रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here