मनोज क्रिकेट अकादमी ने सेज सीनियर को 44 रन से दी शिकस्त

0
36

लखनऊ। शीशमहल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रथम मोहम्मद नवाब मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मनोज क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर को 44 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मनोज क्रिकेट अकादमी ने दो अंक हासिल किए।

ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए 30-30 ओवर के मुकाबले में मनोज क्रिकेट अकादमी के कप्तान हिमांशु कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने आयुष बिहार के 30 रन (25 गेंद), वंश के 29 रन (32 गेंद) और यश शर्मा के 25 रन (25 गेंद) की मदद से 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए।

अरहम जैद खान ने भी 18 रन का योगदान दिया। सेज सीनियर की ओर से दिव्यांश तोमर, आलोक और मोहम्मद सलीम ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज क्रिकेट अकादमी सीनियर की टीम मनोज अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 22.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सुरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 40 रन (47 गेंद) बनाए, जबकि आयुष सिंह और दिव्यांश तोमर ने 26-26 रन का योगदान दिया।

मनोज क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गिहार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.5 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान हिमांशु कुमार ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

विक्रम पांडेय और अरहम जैद खान को एक-एक विकेट मिला। शानदार गेंदबाजी के लिए आयुष गिहार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें : वेदांत की घातक गेंदबाजी से आरएसजी जूनियर एकेडमी ने दर्ज की जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here