लखनऊ: इस स्वतंत्रता दिवस पर एयरटेल आईपीटीवी साहस, बलिदान, देशसेवा और जुझारूपन से जुड़ी फिल्मों और कहानियों की खास वॉचलिस्ट पेश कर रहा है। वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ है, जो भारतीय वायुसेना की गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन और 1999 के कारगिल युद्ध में उसकी भूमिका से प्रेरित है।
एयरटेल और नेटफ्लिक्स की #MillionThankYou पहल के तहत लोगों को भारतीय वायुसेना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
एयरटेल ने 10 राज्यों के 11 शहरों में ‘थैंक यू स्टेशन’ स्थापित किए हैं, जहां लोग अपने आभार संदेश साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, विशेष व्हाट्सऐप जर्नी के जरिए देशभर से इस अभियान में शामिल हुआ जा सकता है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की एक खास स्क्रीनिंग वायुसेना के वास्तविक नायकों के लिए भी आयोजित की गई।
ये भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने ओडिशा में मजबूत किया नेटवर्क
इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में शामिल अन्य फिल्में: भारत भाग्य विधाता – ज़ी5, पैट्रियट – ज़ी5, मैं वापस आऊंगा – नेटफ्लिक्स, सज्जन सिंह रंगरूट – चौपाल, रंग दे बसंती – अमेजन प्राइम वीडियो, अमरन – नेटफ्लिक्स, रजाकार: द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद – अहा
एयरटेल आईपीटीवी पर दर्शक 25 से अधिक स्ट्रीमिंग ऐप्स, 650 से अधिक लाइव टीवी चैनल और ऑन-डिमांड कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके प्लान ₹699 से शुरू होते हैं।
देखें। याद करें। आभार जताएं। इस स्वतंत्रता दिवस एयरटेल आईपीटीवी पर उन कहानियों से जुड़ें, जो हमें देशसेवा, साहस और बलिदान के मायने याद दिलाती हैं।













