एल.पी.एस. द्वारा “मेधा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन

0
20

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज द्वारा आज श्री रामलाल मेमोरियल प्रेक्षागृह, गोमती नगर में “मेधा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आईसीएसई, आईएससी, सीबीएसई एवं यू.पी. बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 542 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस.पी. सिंह (सांसद) द्वारा सम्मानित किया गया।

542 मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ. एस.पी. सिंह ने किया सम्मानित

इसके अतिरिक्त आई.ए.एस., पी.सी.एस. व अन्य बड़े पदों पर आसीन 22 पूर्व छात्रों एवं उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा के आईसीएसई (कक्षा 10) के शिवम अवस्थी 99.8% अंकों के साथ देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹1.50 लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, सहारा स्टेट्स शाखा के शवीर प्रकाश श्रीवास्तव को 99% अंक प्राप्त करने पर ₹50,000 का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, आईएससी (कक्षा 12) में ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा की समृद्धि द्विवेदी (99.25%), इकरा आलम (99.25%) व जूही चौधरी (99%) को ₹50,000-₹50,000 के चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

एल.पी.एस. सीतापुर के सीबीएसई (कक्षा 12) के श्रेयांश सिंह (99%) को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹50,000 का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

बी ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा के यू.पी. बोर्ड (कक्षा 12) की आर्ची सिंह (93%) अंकों के साथ लखनऊ जनपद में द्वितीय स्थान, भैरवी मौर्या (92.4%) अंकों के साथ तृतीय स्थान तथा समीक्षा राजपूत (91%) अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह, संस्था के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, महाप्रबंधक हर्षित सिंह, निदेशक नेहा सिंह, उप-निदेशक अनीता चौधरी, मीना टांगडी सहित समस्त शाखाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा, “लखनऊ पब्लिक स्कूल का ध्येय केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, अपितु राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिभाओं का सृजन करना है। हमारे विद्यार्थी आज वैश्विक स्तर पर संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here