लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को दी 147 रन बनाने की चुनौती

0
35

लखनऊ। अजय कुमार की घातक गेंदबाजी और विप्रज निगम की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में लखनऊ फाल्कन्स व कानपुर सुपरस्टार्स के मध्य शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच को रोमांचक बना दिया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज अजय कुमार ने चार विकेट लेकर लखनऊ फाल्कन्स की अच्छी शुरुआत पर अंकुश लगाया।

हालांकि आखिरी ओवरों में लखनऊ के विप्रज निगम ने महज 10 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोककर लखनऊ का स्कोर 18 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन तक पहुंचा दिया।

अब कानपुर सुपरस्टार्स को जीत के लिए 147 रन बनाने होंगे। बारिश के चलते यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और 18-18 ओवर का खेला गया। मैच की औपचारिक शुरुआत यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग लगातार नए आयाम हासिल कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के साथ-साथ लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। हमें खुशी है कि इस सीजन में भी दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का शानदार समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य जेपी सिंह, असद अहमद, आनंद पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

औपचारिक शुरुआत के बाद कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरुआत की।

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ और प्रियम गर्ग ने पहले 5.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 39 रन जोड़े। मोहम्मद सैफ ने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं प्रियम गर्ग ने 15 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 19 रन का योगदान दिया।

कानपुर सुपरस्टार्स के तेज गेंदबाज अजय कुमार ने लखनऊ को झटके दिए। उन्होंने टीम के 42 के स्कोर पर प्रियम गर्ग को यशोवर्द्धन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

इसके बाद मोहम्मद सैफ अजय कुमार की गेंद पर शुभम के हाथों कैच थमा बैठे। फिर लखनऊ के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। आराध्य यादव 7 रन बनाकर अजय कुमार का तीसरा शिकार बने। मध्यक्रम में अजीत वर्मा ने 25 रन बनाए, जबकि सत्यम पांडे सिर्फ 4 रन ही जोड़ सके।

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

विप्रज निगम ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। समीर चौधरी ने 18 रन का योगदान दिया। दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरकर लखनऊ को 146 रन तक पहुंचाया। हालांकि आखिरी गेंद पर अजय कुमार ने समीर चौधरी का विकेट झटक लिया।

अजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए और लखनऊ की रन गति पर पूरी तरह लगाम कस दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here