फर्रुखाबाद क्रिकेट एसोसिएशन सचिव की पत्नी के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक

0
19

लखनऊ। फर्रुखाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी सुषमा अग्रवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

सुषमा अग्रवाल के निधन पर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर की अगुवाई में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, असद अहमद, गोपाल शर्मा, अजीज खान, शशिकांत खांडेकर व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here