सहारा एफसी व टेक्ट्रो लखनऊ एफसी की क्वार्टर फाइनल में इंट्री

0
209

लखनऊ। सहारा एफसी ने जिला फुटबॉल लीग-2023 में शुक्रवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में टाईब्रेकर तक खिंचे मुकाबले में न्यू ब्वायज स्पोर्टिंग को 4-2 से हराया। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग के एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में टेक्ट्रो लखनऊ एफसी ने अलीगंज वारियर्स को 9-0 से मात दी।

जिला फुटबॉल लीग-2023

सहारा एफसी व न्यू ब्वायज स्पोर्टिंग के बीच खेले गए मैच में दोनों ही टीमों ने काफी मशक्कत की लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। इसके बाद टाईब्रेकर में सहारा एफसी की ओर से अविनाश, कमल, लक्ष्मण और नीरज ने गोल दागे। दूसरी ओर न्यू ब्वायज स्पोर्टिंग से जागेश्वर और अंकित ही गोल दाग सके।

दूसरे मैच में मुकाबले में टेक्ट्रो लखनऊ एफसी ने अलीगंज वारियर्स के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज की। टेक्ट्रो लखनऊ एफसी से गौरव ने हैट-ट्रिक सहित चार गोल दागे।

ये भी पढ़ें : एक्स स्टूडेंट्स एवं डिवाइन एफसी क्वार्टर फाइनल में

गौरव ने 18वें, 25वें और 27वें मिनट में गोल दागने के बाद 32वें मिनट में एक और गोल किया। इस मैच का पहला गोल हिमांशु ने 13वें मिनट में दागा था। वहीं प्रियांशु को 41वें, प्रभाव को 51वें, आदित्य को 60वें और आशुतोष को 62वें मिनट में गोल दागने में सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here