कार्यकर्ता निर्माण और बूथ सशक्तीकरण से मजबूत होगा संगठन : संदीप पाठक

0
25

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के इंदिरा नगर सी-ब्लॉक स्थित विधायक कार्यालय पर रविवार को भाजपा मंडल-3 के महामंत्री संदीप पाठक के नेतृत्व में बूथ अध्यक्षों एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा कार्यालय में भाजपा मंडल-3 के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले आयोजनों तथा पूर्व में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता के साथ शामिल होने की अपील

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ता निर्माण को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही, आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए उनके महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्राप्त किए गए।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी विजय सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक के.सी. पंत तथा बूथ अध्यक्ष  अविनाश तिवारी, हारून बेग, जयशंकर पांडे, सुनील भाटिया, देवेंद्र मिश्रा, मोहम्मद शमशाद एवं दीपक साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मंडल महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं, मजबूत बूथ व्यवस्था और निरंतर कार्यकर्ता निर्माण में निहित है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने, जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here