सेवा और समर्पण के साथ भाजपा लखनऊ महानगर ने अस्पतालों में बांटे फल, रक्तदानियों का किया सम्मान

0
17

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से गुरुवार को ‘सेवा और समर्पण’ की भावना के साथ शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में फल वितरण तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों का हाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। वहीं रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वालों को सम्मानित कर इस मानवीय कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय, हजरतगंज में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मरीजों का हाल जाना और फल वितरित किए। इसके बाद रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदानियों को सम्मानित किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित आरोग्य भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, नटवर गोयल एवं उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि ने सहभागिता कर रक्तदान जैसे पुनीत एवं मानवीय कार्य को प्रोत्साहित किया।

रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेशु भाटिया एवं अंजनी श्रीवास्तव ने मरीजों को फल बांटे। टीबी चिकित्सालय/संयुक्त चिकित्सालय, ठाकुरगंज में उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने मरीजों से मुलाकात कर फल वितरित किए।

वहीं लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, कानपुर रोड में विधायक राजेश्वर सिंह एवं मंत्री राजेश चौधरी ने मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे। बलरामपुर चिकित्सालय में महामंत्री टिंकू सोनकर एवं अर्चना साहू ने मरीजों को फल वितरित किए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सी-ब्लॉक इंदिरा नगर एवं भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल, महानगर में पूर्व विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अस्पतालों में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से मानव सेवा, संवेदना और समर्पण का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here