प्रयागराज के याकूब हुसैन बने अंडर-15 चैंपियन

0
47

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत पिछले 20 दिनों से चल रहे यू.पी. चेस फेस्टिवल का आज अंडर-15 ओपन वर्ग की प्रतियोगिता के साथ सफल समापन हो गया।
प्रतियोगिता में कुल 9 चक्रों की बाजियां खेली गईं।

आज खेले गए अंतिम मुकाबलों में प्रयागराज के याकूब हुसैन ने महाराजगंज के अयांश सिंह को बेहद कड़े मुकाबले में ड्रॉ पर रोकते हुए आधे अंक की बढ़त के साथ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने कुल 7.5 अंक अर्जित किए। वहीं, अंतिम चक्र में गौतम बुद्ध नगर केअयान त्रिखा (6 अंक) ने वाराणसी के शिवाय सिंह (7 अंक) को रोमांचक मुकाबले में पराजित करते हुए उनकी खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका दिया।

शिवाय सिंह, अयान त्रिखाएवं बिजनौर के स्पर्श कुमारने 7-7 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर शिवाय सिंह को उपविजेता, अयान त्रिखा को तीसरा तथा स्पर्श कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।महाराजगंज केअयांश सिंह (6.5 अंक) को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश शतरंज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को महासचिव एके रायजादा ने शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की।

ये भी पढ़ें : मदर्स डे सेलिब्रेशन के बीच शतरंज का रोमांच, याकूब और शिवाय शीर्ष पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here