कमान अस्पताल में 38 कैडेट मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में हुए कमीशन

0
59

लखनऊ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल, मध्य कमान, लखनऊ में गुरुवार को आयोजित कमीशनिंग समारोह-2026 के दौरान 38 कैडेटों को सफलतापूर्वक मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में अधिकारी के रूप में कमीशन किया गया।

यह समारोह उनकी शैक्षणिक शिक्षा, व्यावसायिक नर्सिंग प्रशिक्षण और सैन्य अनुशासन की सफल पूर्णता के साथ सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज) में उनके औपचारिक प्रवेश का प्रतीक बना।

लखनऊ छावनी स्थित कमान अस्पताल में आयोजित समारोह का आयोजन कमांडेंट मेजर जनरल आलोक भल्ला, वीएसएम के नेतृत्व तथा प्रिंसिपल मैट्रन ब्रिगेडियर प्रमीला के.पी. के मार्गदर्शन में किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट तथा एएमसी अभिलेख प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ रहे। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि, फैकल्टी सदस्य, पूर्व छात्र तथा नव कमीशन अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान नव कमीशन अधिकारियों ने ब्रिगेडियर परवीन रानी, ब्रिगेडियर एमएनएस, मध्य कमान की उपस्थिति में प्रोफेशनल शपथ ली। उन्होंने नैतिक नर्सिंग प्रैक्टिस, क्लिनिकल उत्कृष्टता, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें : इंटर-ग्रुप थल सैनिक कैंप में लखनऊ ग्रुप की बॉयज़ टीम ओवरऑल चैंपियन

ये भी पढ़े : लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ बने एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने नव कमीशन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलिट्री नर्सिंग सर्विस सशस्त्र बलों की स्वास्थ्य सेवाओं और ऑपरेशनल तैयारियों की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों से सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों, क्लिनिकल दक्षता, नेतृत्व क्षमता और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया गया।

औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन और समूह छायाचित्र के साथ समारोह का समापन हुआ। यह अवसर 38 नव कमीशन अधिकारियों के सैन्य और पेशेवर जीवन की नई शुरुआत का ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here