‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल बिना दीपिका के, जानिए क्या है वजह

0
181
दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से अब दीपिका बाहर हो गई हैं। इसका आधिकारिक ऐलान फिल्म के मेकर्स वैजयंती फिल्म्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से किया है।

पोस्ट में लिखा गया है: “आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। कई दौर की बातचीत और सोच-विचार के बाद, हमने यह फैसला लिया है।

@VyjayanthiFilms

जब पहली फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब हमने एक अच्छा वक्त साथ में बिताया। हालांकि, इस सहयोग को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म के लिए एक विशेष समर्पण की जरूरत होती है। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

दीपिका इन दिनों अपने मातृत्व की जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। उनकी बेटी सिर्फ एक साल की है, और इसी वजह से दीपिका अपने वर्किंग आवर्स को आठ घंटे तक सीमित रखने की शर्त पर काम करना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स से बाहर किया जा रहा है।

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका ने प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसके सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि दीपिका की जगह किस एक्ट्रेस को लिया जाएगा, जो इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेगी।

ये भी पढ़े : Jolly LLB 3 : कोर्ट ने कहा- हम मजाक से परेशान नहीं, फिल्म होगी रिलीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here