लखनऊ: शहर के पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन फन रिपब्लिक मॉल में तीन दिवसीय ‘फन का रॉकस्टार सीज़न-3’ का सफल आयोजन किया गया।
इस म्यूजिक फेस्ट-कम-कम्पटीशन में शहर के स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल—तीनों कैटेगरी के बैंड्स ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
दिल सम्भल जरा, वो भी अपने न हुए, प्रीत की लत, तुम ही हो, बादशाह ओ बादशाह जैसे गानों ने माहौल को संगीतमय कर दिया। इसके बाद शिव तांडव ने माहौल को गर्म कर दिया और लोगों के हाथ अपने आप भोलेनाथ की श्रद्धा में बंध गए।
स्कूल कैटेगरी में धमाकेदार प्रदर्शन
स्कूल बैंड्स में विभिन्न संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिनमे इश्क़ एक्सप्रेस ला मार्टिनियर बॉयज स्कूल, एल पीसी बैंड रेंजर्स एलपीसी स्कूल, नूरे सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल और आरएलबी RLB स्कूल शाशा बैंड सहित कई स्कूलों के बैंड्स ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
कॉलेज कैटेगरी में कड़ी टक्कर थी और कॉलेज बैंड्स में युवाओं का जोश देखने लायक था। इस कैटेगरी में शामिल थे—
हाई नोट बैंड इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, अलंकार आईईटी, द प्लीसिंग नोट एलपीसीपीएस, सापरेज आईईटी अनाम कारा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय।
प्रोफेशनल बैंड्स की शानदार परफॉर्मेंस
लखनऊ के लोकप्रिय प्रोफेशनल बैंड्स ने फाइनल दिन माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। इनमें शामिल रहे—फितूर बैंड, वानी लाइव बैंड, आरएस म्यूजिक बैंड, टीम नाद रोग, शाजिंदे इन बैंड्स ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रथम विजेता को 15,000, द्वितीय विजेतको 10,000 एवं तृतीय विजेता को 5,000 साथ ही आकर्षक ट्रॉफियाँ भी प्रदान की गईं।
फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर अश्विनी सिंह ने कहा कि भारत में संगीत का अपना विशेष महत्व है। हमारी संस्कृति में संगीत हमेशा से प्रेरणा और उत्साह का माध्यम रहा है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मॉल में ‘फन का रॉकस्टार सीजन-3’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल, कॉलेज और प्रोफेशनल बैंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया। मॉल आगे भी ऐसे संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि शहर के लोगों को कला और संगीत का बेहतरीन अनुभव मिलता रहे।
ये भी पढ़े : शांति का संदेश: शाहरुख खान ने सुनाई वीरता और इंसानियत की कहानी













