एक्ट्रेस सामंथा की दूसरी शादी, राज निदिमोरू के साथ खुशियों भरा नया अध्याय

0
12010
Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ विवाह के बंधन में बंधकर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर दिया।

Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने इस खुशी की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की, जहां उन्होंने अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘‘एक दिसंबर 2025।’’

Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

फिल्मों ‘‘रंगस्थलम’’ और ‘‘सुपर डीलक्स’’ में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाने वाली सामंथा ने इस अवसर पर मैरून रंग की कढ़ाई वाली साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने सुनहरे आभूषणों के साथ कंप्लीट किया।

Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

वहीं, फिल्म निर्माता राज ने सफेद कुर्ता और ‘रोज गोल्ड’ रंग की जैकेट पहनकर अपनी स्टाइल का इज़हार किया।हालांकि यह जोड़ा कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया है, उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा।

Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा की शादी पहले अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों ने 2017 में शादी की थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी। उन्होंने 2015 में शादी की थी, लेकिन 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी।

Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here