अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में वृक्षारोपण, हरित विकास को मिला बढ़ावा

0
51

लखनऊ : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी परिसर में आज पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के उद्देश्य से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, स्वच्छ वातावरण को प्रोत्साहित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना है।

यहां लगभग 72 प्रजातियों के वृक्षों और पौधों लगाए गए हैं। इसमें गोल्डन बॉटल ब्रश टॉपियरी, ट्राइंगुलर पाम, रबर प्लांट, फिकस ब्लैक, वॉशिंगटनिया, फॉक्सटेल पाम, कैलियंड्रा, चांदनी, गोल्डन बांसू से लेकर फिस्टेल पाम जैसी प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं।

इस अवसर पर अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा”, ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी को एक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल परिसर के रूप में विकसित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियानों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी का फायदा केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है। यह सोसायटी ‘स्पोर्ट्स सिटी’ नाम को सार्थक करते हुए हर रोज़ सैकड़ों परिवारों को स्वस्थ जीवन शैली दे रही है।

सुबह की सैर पर हरे-भरे पेड़ों के बीच तरोताजा हवा, बच्चों का खेलना, बुजुर्गों का टहलना, यह सब प्रदूषित शहर में एक सांस लेने लायक जगह बन गए हैं। यहां की हरियाली न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य सुधार रही है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम कर रही है।

वैज्ञानिक अध्ययनों में साबित है कि हरे-भरे वातावरण में रहने वाले लोगों में डिप्रेशन और चिंता की दर काफी कम होती है। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में नाम के अनुरुप ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल फील्ड, एक्सक्लूसिव इंडोर स्पोर्ट्स एरीना, बॉस्केटबॉल कोर्ट, प्रोफेशनल टेनिस कोर्ट, टूर्नामेंट के योग्य इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, ताइक्वांडो, जूडो ट्रेनिंग सेंटर, एक्सक्लूसिव बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग रिंग भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में बाल दिवस पर मनाया गया बच्चों का खेल उत्सव

ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में उभर रहा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here