लखनऊ में ‘डांससुरा फिएस्टा’ की धूम, वर्ल्ड डांस डे पर थिरके कदम

0
43

लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार को वर्ल्ड डांस डे पर “डांससुरा फिएस्टा” का आयोजन गोमती नगर विनय खंड चार स्थित “भारतीयम् भवन” में रत्ना अस्थाना के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया।

“डांस” और “सुर” के इस उत्सव में बताया गया कि एक मई से “दादी, मम्मी और पोती” के लिए “एक्सक्लूसिव समर डांस क्लासेस” शुरू हो जाएंगी। जिसमें बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल डांस के साथ-साथ डांस फॉर हेल्थ एंड फिटनेस के तहत जुम्बा और योगा का परिचय दिया जाएगा।

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

इंटरेस्टिंग गेम्स के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट के भी इंट्रोडक्टरी सेशन होंगे। हुनरमंद प्रतिभागियों को प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन का सुअवसर भी दिया जाएगा।

इस उत्सव में “बेस्ट किड्स डांस” कैटेगरी में पांच बच्चों और उनकी मदर्स का सम्मान किया गया। इसमें अग्रिमा और उनकी मदर आशा चौरसिया, एंजल और वीरा के साथ उनकी मदर लक्ष्मी मौर्या, रक्षा के साथ उनकी मदर सुधा शर्मा और श्री के साथ उनकी मदर रोली मौर्या का सम्मान किया गया।

“मदर डांस” कैटेगरी में श्वेता मनराल, रीता मनराल, रश्मि गुप्ता, नीलम गुप्ता, बबीता साहू, पिंकी मिश्रा, गरिमा सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, अनुजा पाण्डेय, रीना साहनी, रश्मि त्रिवेदी, रचना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक आयोजन में मदर्स ने “पिया तोसे”, “तौबा कैसे हैं नादान”, “ओरे पिया” जैसे कई सुपरहिट सांग्स पर मदर्स ने जोशीला नृत्य किया।

एक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक पुनीत अस्थाना ने कहा कि भगवान शिव का तांडव नृत्य सृष्टि के निरंतर निर्माण और पुनर्निर्माण को दर्शाता है।

वास्तव में भारतीय परंपरा में नृत्य महज आनंद का माध्यम न होकर साधना का माध्यम है। कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अस्थाना ने भी सभी को विश्व नृत्य दिवस की बधाइयां दी। इस आयोजन में नमन ने मंच सज्जा का दायित्व निभाया वहीं पावनी ने सोशल मीडिया प्रमोशन का।

ये भी पढ़ें : निम्बेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here