2026 में दशहरा के मौके पर दर्शकों के लिए एक नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ थिएटरों में दस्तक देने जा रही है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और कॉलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म में यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। फिल्म 16 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब और अव्यवस्थित परिवार में आने वाली एक दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में वह एक परफेक्ट बहू के रूप में परिवार में घुल-मिल जाती है और उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं।
Nayyi Navelli 𝙳̶𝚞̶𝚕̶𝚑̶𝚊̶𝚗̶ Daayan 🧨👀
This Dussehra, get ready for India’s very own fantasy family-entertainer! ✨#NayyiNavelli#BhabhiDaayanHai
In Cinemas 16 Oct 2026@yamigautam @aanandlrai @directormbalaji #HimanshuSharma @DivyNidhiSharma @gvprakash @AMZMGMstudiosIN pic.twitter.com/CwNEaWqEmt— Colour Yellow Movies (@colouryellow_in) August 19, 2026
हालांकि, जल्द ही कहानी में रहस्य और फैंटेसी का रंग घुलने लगता है। दुल्हन का देवर उसके व्यवहार को लेकर शक करने लगता है और उसके मन में सवाल उठता है कि कहीं उसकी भाभी डायन तो नहीं है। इसके बाद परिवार के रिश्तों, हास्य, रोमांच और रहस्य से जुड़ी घटनाएं कहानी को एक अलग दिशा में ले जाती हैं। फिल्म में यामी एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जिसमें मासूमियत, गर्मजोशी और शरारत का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
निर्माता आनंद एल राय के मुताबिक, ‘नई नवेली’ की कहानी अपने अनोखे संसार और हर मोड़ पर चौंकाने वाले घटनाक्रम के कारण खास है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों के साथ फैंटेसी, हास्य और रोमांच को जोड़ा गया है। वहीं अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के निदेशक और प्राइम वीडियो इंडिया एवं अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के एसवीओडी ओरिजनल्स प्रमुख निखिल मधोक ने इसे दशहरा के लिए एक आदर्श फैमिली एंटरटेनर बताया।
निर्माताओं को उम्मीद है कि त्योहार के दौरान परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करने वाले दर्शकों को फिल्म का यह अनोखा कॉम्बिनेशन पसंद आएगा। यामी गौतम धर का नया अंदाज, मेरठ का अतरंगी परिवार और दुल्हन के डायन होने का रहस्य फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़े : टॉक्सिक का शानदार अनुभव IMAX में, यश के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट













