लखनऊ। साहब युवराज सिंह (91) की विस्फोटक पारी के दम पर पिछली विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के गुरुवार को दूसरे मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दिन के दूसरे मैच की औपचारिक शुरुआत हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।
रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि यूपी टी-20 लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दे रही है।

इस तरह के आयोजन प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग के मुकाबलों में लगातार बढ़ता रोमांच खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं मिलती रहें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह,फतेहपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफुद्दीन, सुल्तानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असद अहमद, वाराणसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जमाल अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
औपचारिक शुरुआत के बाद कानपुर के कप्तान समीर रिजवी ने टॉस जीतकर काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
टीम ने पावरप्ले में ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों – अभिषेक गोस्वामी (7), कप्तान करन शर्मा (8) और विकेटकीपर बल्लेबाज उपेन्द्र यादव (8) के विकेट महज 37 रन पर गंवा दिए।
शुरुआती झटकों के बाद साहब युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सूझबूझ और आक्रामक शॉट का नजारा पेश करते हुए 56 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ फाल्कन्स ने मेरठ मावेरिक्स को दिया 184 रनों का लक्ष्य
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढें : अभिनंदन-नवनीत का कहर, लखनऊ को मिली 137 रन बनाने की चुनौती
ये भी पढ़े : चिकारा ने पूरे किए 100 छक्के, बोले- विराट कोहली की प्रैक्टिस से सीख रहा हूं
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 82, मेरठ मावेरिक्स ने गोरखपुर के सामने रखा 207 रन का लक्ष्य
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : यश गर्ग व जीशान अंसारी की फिरकी के आगे काशी रुद्रास बेबस, मेरठ मावेरिक्स के सामने 119 रन की चुनौती
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
साहब युवराज ने शुभम चौबे (18 रन, 24 गेंद) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।
अंतिम ओवरों में अर्नव बालियान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज़ 12 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन जोड़े, जिससे काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से अजय कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा विनीत पंवार, अंकुर शर्मा, शुभम मिश्रा व यशोवर्धन सिंह को एक-एक विकेट मिले।











