मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज ने जीती सीबीएसई क्लस्टर टेनिस चैंपियनशिप 2026

0
12

लखनऊ। मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, लखनऊ की टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर टेनिस चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 अगस्त 2026 तक जीडी गोयनका, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में किया गया।

मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज की टीम में सानिध्य धर द्विवेदी, शुभ श्रीवास्तव और मोहम्मद आरिज शामिल रहे। प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल, प्रयागराज को 2-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सेंट माइकल, पटना को 2-1 से पराजित किया। सेमीफाइनल में डीपीएस, पटना के विरुद्ध टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज का सामना जीडी गोयनका, लखनऊ से हुआ। पहले एकल मुकाबले में सानिध्य धर द्विवेदी ने पविथ को 4-0 से पराजित किया। दूसरे एकल मुकाबले में मोहम्मद आरिज ने प्रणव शर्मा को 4-2 से हराकर मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज को 2-0 की निर्णायक जीत दिलाई और टीम ने सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के खिलाड़ियों एवं शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी गई। टीम अब 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह जानकारी प्रत्युष रत्न पांडेय, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा, मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, लखनऊ द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here