अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने सीएम योगी से की भेंट

0
44

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके शासकीय आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के कल्याण, सशक्तीकरण और उनके लिए संचालित सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मोहसिन रज़ा ने आयोग की आगामी कार्ययोजनाओं और अल्पसंख्यक समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि आयोग पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग के कार्यों को प्रभावी बनाने और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री से भेंट के बाद मोहसिन रज़ा ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से भी शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर धर्मपाल सिंह का आभार व्यक्त किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। आयोग की आगामी कार्ययोजनाओं और समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें : संवैधानिक तरीकों से ही सामाजिक और आर्थिक बदलाव संभव: राजनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here