लखनऊ महिला बास्केटबॉल टीम के ट्रायल चार नवंबर को

0
40

लखनऊ। आगामी 65वीं सीनियर यूपी राज्य महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से चार नवंबर को महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

ट्रायल शाम चार बजे ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में होगा। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ के अनुसार, चयनित टीम 17 से 21 नवंबर तक बागपत जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में बड़ौत, बागपत में होने वाली राज्य चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेगी।

जनपद की इच्छुक एवं पात्र महिला खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर खेल सामग्री और मूल आधार कार्ड के साथ ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : बास्केटबॉल :  उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने जीता रजत, बालिका टीम को कांस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here