लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल में रविवार को डांडिया रास उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के बीच आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों के साथ जमकर मस्ती की।
देर रात तक चले कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन पुनीत पाठक, वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक, निदेशक आशीष पाठक, शालिनी पाठक और प्रधानाचार्या रेखा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उत्सव में स्कूली बच्चों ने विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। गरबा और डांडिया की धुन पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी की। अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और अतिथियों की सहभागिता ने आयोजन को पारिवारिक उत्सव का रूप दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा वर्मा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी के सहयोग और समर्पण की सराहना की। उत्सव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर बना।
ये भी पढ़ें : 24 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, 50 हजार से अधिक पत्थरों पर अंकित है राम नाम












