आईसीएससी स्कूल बालक जोनल कबड्डी : डा.वीरेंद्र स्वरुप स्कूल को दोहरे खिताब

0
386

लखनऊ। सेंट फिडेलिस ने  आईसीएससी स्कूल बालक जोनल कबड्डी टूर्नामेंट में अंडर-19 आयु वर्ग खिताब जीत लिया।  दूसरी ओर बालक अंडर-17 व बालक अंडर-14 में मेजबान डा.वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल की टीम चैंपियन बनी।

डा.वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल महानगर में खेले गए टूर्नामेंट में अंडर-19 फाइनल में सेंट फिडेलिस ने एमाकुलैट कान्वेंट स्कूल को 38-33 अंक से हराया। इसके अलावा डा.वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल ने अंडर-17 के फाइनल में सेंट फिडेलिस को 59-34 अंक से और अंडर-14 फाइनल में सेंट फिडेलिस को 42-21  अंक से हराकर खिताब जीते।

ये भी पढ़े : सिद्धार्थ मिश्रा पुरुष व स्नेहा सिंह महिला एकल चैंपियन

समापन समारोह में डा.वीरेंद्र स्वरुप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले उद्घाटन गोविन्द कुमार पाण्डेय (अध्यक्ष लखनऊ जिला कबड्डी संघ लखनऊ) ने किया।

इस अवसर पर लखनऊ जिला कबड्डी संघ के सचिव सीजी शुक्ला, आस्तिक पाण्डेय, प्रेम सिंह, आईए सिद्दीकी, पीसी यादव, शराफत अली व हुसैन अहमद मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here