लालगंज रायबरेली: मंडलीय माध्यमिक विद्यालययी वुशू प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के डाo रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे किया गया इस प्रतियोगिता मे लखनऊ प्रथम रायबरेली टीम द्वितीय रहीं.
प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक खेल कूद संघ के जिला सचिव अजय सिंह चंदेल नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया! विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया. निर्णायक की भूमिका डाo अताउर रहमान, संतलाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, जीतेन्द्र प्रजापति, सुयश शुक्ला, डिम्पी तिवारी,पूर्णिमा पटेल, निमिषा यादव नें निभाई.
खिलाड़ियों मे 17 वर्ष के अन्दर बालिकाओं मे 45 किलो भार वर्ग मे सोनम, 48 किलो मे मांशी वर्मा 52 मे शालनी, 56 किलो मे वर्तिका सिंह, का चयन हुआ वही बालक वर्ग मे 45 किलो मे तेजस्व यादव, 52 किलो मे प्रदुमन सिंह, 60 किलो मे विनायक पटेल का चयन किया गया इसी क्रम मे 19 वर्ष के अन्दर बालिका मे दीपिका वर्मा 45 किलो मे जागृति मिश्रा 48 किलो मे 52 मे श्रद्धा वर्मा 56 किलो मे संजना रावत 70 किलो मे गौरी विश्वकर्मा का चयन किया गया
वही बालकों मे 48 किलो भार वर्ग मे विवेक कुमार, 52 किलो मे उमेश राय 56 किलो मे सम्राट प्रताप 60 किलो मे नितिस कश्यप, 70 किलो मे हर्ष शेर बहादुर 75+किलो मे विशेष का चयन किया गया. इस मौके पर वुशू जिला सचिव पूनम यादव,मोहम्मद अनीश, सदानंद श्रीवास्तव, जीत बहादुर सिंह सुरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, भावना वर्मा, आकाश मौर्या, संजू कुमार, सुयश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहें.












