लखनऊ के ओम यादव ने जीता आइटा अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

0
2236

लखनऊ। लखनऊ के ओम यादव ने गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में आयोजित आइटा अंडर-18 बालक व बालिका चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग का खिताब जीता।

गौतमबुद्धनगर की मावी टेनिस अकादमी में गत 25 से 29 अप्रैल तक आयोजित इस टूर्नामेंट में ओम ने फाइनल में नोएडा के वरुण सिंह को रोमांचक मुकाबले में 1-6, 6-2, 6-2 से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की।

इससे पहले ओम यादव ने सेमीफाइनल में दिल्ली के कार्तिकेय त्यागी को टाईब्रेक में 6-0, 6-6 (7-2) से पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

ये भी पढ़े : वंशराज व सानिध्य एकल चैंपियन, मुकुल व रुहान ने जीता युगल खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here