सलमान द्वारा निभाया गया चुलबुल पांडे का किरदार सबको पसंद है। दबंग में उनके इस किरदार को दर्शकों से हमेशा प्यार मिला है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सिंघम अगेन में सलमान, चुलबुल पांडे बनकर दिखेंगे। फिर इसे गलत बताया। अब कन्फर्म हो गया है कि सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे नजर आने वाले हैं।
फिल्म की टीम द्वारा जारी प्रेस नोट में लिखा है, यह एक जबरदस्त कोलैब्रेशन होने वाला है जिसमें सलमान खान, चुलबुल पांडे के तौर पर दिखेंगे और फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट होगा। रोहित की कॉप यूनिवर्स में सलमान की एंट्री धमाकेदार होगी। यह एक अनएक्सपेक्टेड क्रॉसओवर है जिससे 2 आइकॉनिक किरदार साथ आएंगे स्क्रीन पर पहली बार।
ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन देखने के साथ मजेदार डायलॉग्स सुनने को मिले। अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर सहित सभी स्टार्स भी दिखे।
फिल्म में अजय, बाजीराव सिंघम के किरदार में हैं। रणवीर, सिंबा और अक्षय, सूर्यवंशी के किरदार में ही दिखेंगे। करीना, अजय की पत्नी का किरदार निभाएंगी। दीपिका, लेडी सिंघम। टाइगर, एसीपी सत्य और अर्जुन, विलेन का। दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली सिंघम अगेन का क्लैश भूल भुलैया 3 से है।
ये भी पढ़े : सिंघम अगेन का कनेक्शन रामायण से, देखें ट्रेलर, 1 नवंबर को आएगी फिल्म












